अलंकार की परिभाषा
अलंकार का अर्थ होता है विभूषित करना या शोभा बढ़ाना। जिन शब्दों, अर्थो, आदिगुणों से काव्य की शोभा बढ़ जाती है,उन्हें अलंकार कहते हैं।
महाकवि केशव के अनुसार
भूषण बिन न विराजही कविता, बनिता, भित्ता।
आचार्य दंडी के अनुसार
काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्वों को अलंकार कहते हैं।